boltBREAKING NEWS

महिला पुलिसकर्मी का चाकू से काटा गला

महिला पुलिसकर्मी का चाकू से काटा गला

जयपुर। राजधानी जयपुर में महिला पुलिसकर्मी का गला काटने का मामला सामने आया है। मामला राजस्थान पुलिस अकादमी का है। जहां यह वारदात हुई है। शास्त्री नगर पुलिस थाने में पीड़िता की ओर से रिपोर्ट दी गई है। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर रहीं है।

पुलिस के अनुसार राजस्थान पुलिस अकादमी में मंगलवार देर रात यह घटना हुई। निर्भया स्क्वायड में कार्यरत कृष्णा अपने क्वार्टर में सो रही थी। तभी उस पर रात को किसी बदमाश ने सोते हुए हमला किया। चाकू से उसके गले पर हमला किया गया। इसके बाद कांस्टेबल ने जब बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भाग गया। बदमाश ने जाते समय बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। ताकी उसका पीछा नहीं किया जा सके। इसके बाद पीड़िता ने अपने पति को जगाया। जो दूसरे कमरे में सो रहा था। फिर घायलवस्था में कांस्टेबल को कांवटिया अस्पताल लाया गया। जहां से उसे एसमएस अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज किया गया। महिला कांस्टेबल के गले पर आठ टांके आए है। पीड़िता की ओर से शास्त्री नगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।